फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind Cylinder Blast Fire broke out in cylinder kept in program of Lagoon three children died

Bhind Cylinder Blast: शादी के कार्यक्रम में रखे सिलेंडर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत, दंपती झुलसे

Sat, 10 Jun 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह साढ़े छह बजे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना गोरमी थाना इलाके के दले का पुरा की है। मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में बच्चे, दंपती और दो महिलाएं आ गईं।

विज्ञापन
Bhind Cylinder Blast Fire broke out in cylinder kept in program of Lagoon three children died
तीन बच्चों की मौत, दंपती झुलसे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड जिले में शादी समारोह की खुशियां मामूली लापरवाही की वजह से मातम में तब्दील हो गई। समारोह में भाग लेने आए मेहमानों का खाना बनाने के लिए उपयोग हो रहे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। दर्दनाक घटना का शिकार छह लोग हुए। इनमें तीन मासूम बच्चों की आग में झुलसने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


चंबल अंचल में जब भी कोई शादी समारोह या बड़ा भोज होता है तो हादसों की आशंका बनी रहती है। इससे पहले भी भिंड जिले में कई बार शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आगजनी या सिलेंडर में ब्लास्ट की घटनाएं सामने आती रही हैं। एक और बड़ी घटना फिर जिले के गोरमी इलाके से सामने आई है। क्षेत्र के ग्राम दले के पुरा में एक शादी समारोह के लिए आए मेहमानों का भोजन तैयार करते समय एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे तीन मासूमों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कचनाव कलां पंचायत के गांव दले के पुरा में रहने वाले अखिलेश कडेरे के घर उनके बेटे की शादी थी। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया था। 17 जून को लगुन और 22 जून को बरात जानी थी। सुबह जब अखिलेश की शादीशुदा बेटी अपने बच्चों के साथ घर आई थी, तब शादी के माहौल में हंसी-खुशी के बीच सभी के लिए भोजन व्यवस्था की जा रही थी। घर में शादी के अतिरिक्त गैस सिलेंडर भी रखे थे। इन्हीं में से किसी एक सिलेंडर में अचानक सुबह आग लगी और फिर ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेंडर ब्लास्ट इतना भीषण था कि शादी वाला पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद घर में आग लग गई। जब तक लोगों को समझ आता तब तक आग में झुलसने से घर में मौजूद तीन बच्चे जिनमें चार साल का मासूम कार्तिक, छह साल की भावना और पांच साल की बच्ची परी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भिंड जिले के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि इस धमाके में कार्तिक (6) पिता अरविंद कडेरे, उसकी बहन भावना (7) और परी (4) पिता नंदू कडेरे की मौत हो गई। वहीं, अखिलेश कडेरे (50) पुत्र रुस्तम, उसकी पत्नी विमला (45), मीरा कडेरे (30) पत्नी अरविंद कडेरे और पूजा कडेरे पत्नी नंदू कडेरे घायल हैं। जिन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी राजेश राठौर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर घर में आग कैसे लगी। बीती 20 फरवरी को भी कचनाव कलां गांव में ही रहने वाले अमर सिंह के घर शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय घर में सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। जिसमें कुल 12 लोग झुलसे थे और दूल्हे की मां सहित दिल्ली एम्स में पांच महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed