फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind: Seeing the shops on the pavement, the SDM got furious, the goods were thrown on the road by hand carts, the video went viral

भिंड: फुटपाथ पर लगी दुकानें देखकर भड़के SDM, ठेलों से सड़क पर फेंका सामान, वीडियो वायरल

Fri, 06 May 2022 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 May 2022 12:37 PM IST
सार

लहार एसडीएम अपनी कार से दौरे पर निकले थे, रास्ते में फुटपाथ पर लगे ठेलों की वजह से लगे जाम को देखकर उनका गुस्सा फूट गया। आग बबूला होते हुए एसडीएम कार से उतरे और ठेलेवाले के पास जाकर उनका सामान सड़क में फेंकने लगे,

विज्ञापन
Bhind: Seeing the shops on the pavement, the SDM got furious, the goods were thrown on the road by hand carts, the video went viral
भिंड: लहार एसडीएम ने सड़क पर फेंका सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड के लहार कस्बे में पदस्थ एसडीएम (प्रशिक्षु IAS) केवी विवेक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारी गुस्से में फुटपाथ पर लगी दुकानों से सामान फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल एसडीएम अपनी कार से दौरे पर निकले थे, रास्ते में फुटपाथ पर लगे ठेलों की वजह से लगे जाम को देखकर उनका गुस्सा फूट गया। आग बबूला होते हुए एसडीएम कार से उतरे और ठेलेवाले के पास जाकर उनका सामान सड़क में फेंकने लगे, इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लहार एसडीएम विवेक द्वारा इन दिनों अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन मुहिम के बावजूद ठेला व्यापारी सड़क में फिर से दुकान लगाने लगे हैं, जिसके चलते आये दिन यहां जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। सड़क में पैदल चलने तक के लिए जगह नहीं बचती। निर्देशों के बाद भी दुकानदारों के रवैये से नाराज एसडीएम ने दुकानदारों पर अपना गुस्सा निकाला। वहीं, इस घटना पर एसडीएम केवी विवेक का कहना है कि ठेलेवालों के लिए दूसरी जगह चिन्हित कर दी गई थी। उसके बाद अस्पताल के गेट के बाहर ठेले लगने से एम्बुलेंस फंस जाती थी। इसलिए खुद सड़क पर उतरना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed