फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhim Army Chief Ravana reached Damoh says take off khaki and wear khadi officers doing politics

Damoh Triple Murder: दमोह पहुंचे भीम आर्मी चीफ रावण, बोले- खाकी उतारकर खादी पहन लें राजनीति कर रहे अधिकारी

Tue, 01 Nov 2022 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 03:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में देहात थाना के देवरान गांव में 25 अक्टूबर को एक दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदेश भर में मामले को लेकर रोष देखा गया। वहीं, मंगलवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण भी दलित परिवार से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
Bhim Army Chief Ravana reached Damoh says take off khaki and wear khadi officers doing politics
चंद्रशेखर आजाद रावण दमोह में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण मंगलवार दोपहर दमोह पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर राजनीति करने और दलितों पर अत्याचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुर्सी पर बैठकर राजनीति करने वाले अधिकारी खाकी उतारकर खादी पहन लें।

विज्ञापन


बता दें कि दमोह जिले में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। जब देश आजाद था, तब तो ठीक था, लेकिन आजाद भारत में भी इस तरह के काम हो रहे हैं, जो कि निंदनीय है। रावण 25 अक्टूबर को देवरान में हुए हत्याकांड में मारे गए परिवार के परिजनों से मिले और उनकी बातें सुनी। वह चाहते हैं कि दलितों पर अत्याचार बंद हो। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या होना यह साबित करता है कि दमोह में अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है।

विज्ञापन

Bhim Army Chief Ravana reached Damoh says take off khaki and wear khadi officers doing politics
दमोह पहुंचे भीम आर्मी चीफ रावण - फोटो : अमर उजाला

सरकार का फेलियर है ये अपराध...
भीम आर्मी चीफ ने कहा कि इस तरह के अपराध सरकार का फेलियर है। भीम आर्मी की बढ़ती ताकत से सरकार डरी हुई है, इसीलिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। इसका जवाब जनता साल 2023 के चुनाव में देगी। यदि दमोह जिले में उनकी सत्ता होती, तो ये जो अत्याचार हो रहे हैं यह नहीं हो पाते। अधिकारी राजनीतिक भाषा बोल रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि वह जनता के नौकर हैं और यदि उन्हें राजनीति करनी है, तो खाकी उतारकर खादी पहन लें।

SP बोले- नियमानुसार की गई है कारवाई...
एसपी डीआर तेनीवार ने कह, खादी उतारकर खादी पहनने का जो वक्तव्य रावण ने दिया है, वो उनकी व्यथा है। इस बारे में वही ठीक से बता पाएंगे। रही कार्रवाई की बात, तो पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई है और पूरी कार्रवाई नियम अनुसार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed