{"_id":"6340593a2b285526941f00f1","slug":"bharat-jodo-yatra-75-year-old-k-digvijay-singh-s-zeal-dances-to-the-beat-of-drums-in-india-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: दिग्विजय ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके, बोले 75 साल का युवक मौज-मस्ती क्यों न करें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: दिग्विजय ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके, बोले 75 साल का युवक मौज-मस्ती क्यों न करें?
Sat, 08 Oct 2022 02:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का शुक्रवार को अलग अंदाज दिखा। 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके। दिग्गी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह जमकर थिरके
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अलग ही अंदाज में दिखे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरक रहे हैं। खुद दिग्विजय सिंह ने यह वीडियो शेयर किया है। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो है। जिसके दिग्गी प्रभारी हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि 75 साल का युवक मौज मस्ती क्यों नहीं कर सकता। कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल गांधी के साथ दौड़ते देखा। उन्होंने आगे लिखा कि आप उतने ही बूढ़े हैं, जितना आप सोचते हैं। यदि हमें लगता है कि हम युवा हैं तो क्यों नहीं?
दिग्विजय सिंह का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। उनके बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में ये है जोश परम आदरणीय राजा श्री दिग्विजय सिंह जी का…हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं…।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। उनके बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में ये है जोश परम आदरणीय राजा श्री दिग्विजय सिंह जी का…हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं…।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
