फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भय्यू महाराज मामला: केयरटेकर बन आई थी, शादी की चाह में करने लगी ब्लैकमेल, पहुंची जेल

Sun, 20 Jan 2019 08:36 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bhaiyyu Maharaj suicide case, Know all about accused Palak Puranik
palak puranik - फोटो : social media

मध्यप्रेदश के इंदौर शहर में भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में 7 महीने के बाद पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। इस मामले में भय्यू की पत्नी के खुलासे के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों में दो सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख हैं। वहीं गिरफ्तार लोगों में शामिल एक महिला भी है, जिसका नाम पलक पुरानिक है। पलक भय्यू की काफी करीबी मानी जाती रही है। 

loader
Bhaiyyu Maharaj suicide case, Know all about accused Palak Puranik
palak puranik
इन तीनों के खिलाफ षडयंत्र रचकर धमकाने का केस दर्ज किया गया है। भय्यू की पत्नी आयूषी ने बयान में कहा कि ये तीनों भय्यू महाराज को जाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहे थे। षडयंत्र में उलझकर ही वे आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। पलक को शुक्रवार को सीएसपी आजाद नगर पल्लवी शुक्ला ने थाने बुलाकर गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहीं से इन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhaiyyu Maharaj suicide case, Know all about accused Palak Puranik
palak puranik
पलक की एंट्री भय्यू की पहली पत्नी माधवी की मौत के बाद केयर टेकर के तौर पर हुई थी। उसने भय्यू के अकेलेपन का फायदा उठाया और उनसे प्रेम संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पलक भय्यू के बेडरूम में भी रहने लगी थी।   
Bhaiyyu Maharaj suicide case, Know all about accused Palak Puranik
palak puranik
पलक ने भय्यू का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसके जरिए भी वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसी बीच भय्यू की शादी आयूषी के साथ 17 अप्रैल 2017 को हो गई। 
विज्ञापन
Bhaiyyu Maharaj suicide case, Know all about accused Palak Puranik
palak puranik
उसने भय्यू को ब्लैकमेल कर उनसे 25 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पलक ने भय्यू पर एक साल के भीतर शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं की तो शनि (दाती) महाराज जैसा हाल कर देगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed