फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Goods train carriage mounted on platform at Betul railway station; Railway power line broken, traffic disrupt

Betul: स्टेशन में मालगाड़ी का डिब्बा प्लेटफॉर्म पर चढ़ा; रेलवे बिजली लाइन टूटी, कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर

Tue, 14 Nov 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

Betul News: बैतूल रेलवे स्टेशन में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। इस हादसे की वजह से रेलवे की बिजली लाइन टूट गई है। इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। हालांकि रेल यातायात बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Goods train carriage mounted on platform at Betul railway station; Railway power line broken, traffic disrupt
बैतूल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ा मालगाड़ी का डिब्बा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन में सोमवार देर रात एक मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। इस हादसे की वजह से रेलवे की बिजली लाइन टूट गई है। वहीं, मालगाड़ी के डिब्बों ने गुड्स सेट के डेड एंड को भी तोड़ दिया। इस घटना की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही में असर पड़ा है और रेल यातायात बाधित हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बैतूल रेलवे स्टेशन में हर दिन की तरह मालगाड़ी आ रही थी। लेकिन आज यह गाड़ी अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सकी और बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इस घटना से रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, गनीमत की बात यह रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। इस हादसे की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed