{"_id":"65e04d80cd73b51eea0cd557","slug":"forest-worker-on-duty-dies-in-road-accident-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, दतिया में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, दतिया में हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 29 Feb 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:55 PM IST
सार
MP News: बैतूल में एक वनकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान वो सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैतूल में एक वनकर्मी ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिसके बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हाईवे पर हुआ था एक्सीडेंट
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र पिता रामस्वरूप साहू (38) निवासी दतिया जोकि दक्षिण वन मंडल में बिच्छू खान आमला में पदस्थ थे। वनकर्मी बुधवार वन नाके बनाने के लिए आये हुए थे और वहां से अपना काम खत्म करके रात 9 के करीब अपनी स्कूटी से वापस आमला जाने के लिए निकले थे, तभी साई खंडारा और पंखा के बीच वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
गुरुवार सुबह राहगीरों ने देखा कि एक युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को दी। सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और वनकर्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
