फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: The minor girl was raped by the coaching operator, the relatives of the accused had an abortion when she became pregnant

बैतूल: नाबालिग छात्रा से कोचिंग संचालक ने किया रेप, गर्भवती होने पर आरोपी के परिजनों ने करा दिया गर्भपात

Thu, 31 Mar 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 10:42 AM IST
सार

बैतूल में एक कोचिंग संचालक ने 15 साल की नाबालिग छात्रा से रेप किया। गर्भवती होने पर आरोपी के माता पिता ने नाबालिग का गर्भपात करा दिया। पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक और गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Betul: The minor girl was raped by the coaching operator, the relatives of the accused had an abortion when she became pregnant
गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल में एक कोचिंग संचालक के द्वारा नाबालिग छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। वहीं, रेप के बाद पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी के परिजनों द्वारा उसके गर्भपात की बात भी सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी और गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला बैतूल के आमला थाना क्षेत्र का है। यहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर पर  16 अक्टूबर 2021 को दुराचार किया और  डरा धमका कर उसे किसी से भी घटना का जिक्र न करने की बात कही। वहीं, पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी के माता-पिता ने बैतूल के प्राइवेट अस्पताल करुणा हॉस्पिटल में  22 मार्च को उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति ने एसपी को दी रेप की जानकारी
कोचिंग संचालक द्वारा रेप की घटना की जानकारी बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी। एसपी ने पुलिस टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जांच में हुआ गर्भपात का खुलासा
पुलिस जांच में आरोपी के माता-पिता द्वारा पीड़िता का बैतूल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भपात कराने की बात की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग के भर्ती होने के दस्तावेज खंगाले, जांच में खुलासा हुआ कि महिला डॉक्टर वंदना कापसे ने पीड़िता का गर्भपात किया था, जिसके बाद महिला चिकित्सक के  खिलाफ भ्रूण हत्या की धारा 315 का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। मामले में आरोपी कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर के माता-पिता को भी सहआरोपी बनाया गया है.
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया का कहना है कि 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कोचिंग संचालक ने दुराचार किया। इस मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित लड़की का प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात कराया। इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed