फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bangle case in Indore: Fearing uproar and beating, accused presented in court through video conferencing, handed over on remand

इंदौर में चूड़ीकांड : हंगामे और पिटाई के डर से आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में किया पेश

Wed, 25 Aug 2021 07:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 25 Aug 2021 07:58 PM IST
सार

इंदौर के बाणगंगा इलाके में चूडी पहनाने के दौरान छेड़छाड़ के आरोपी को लोगों द्वारा पिटाई किए जाने के डर से बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी हरदोई का रहने वाला है। 
 

विज्ञापन
Bangle case in Indore: Fearing uproar and beating, accused presented in court through video conferencing, handed over on remand
इंदौर - फोटो : self

विस्तार

इंदौर में हुए चूड़ी कांड के आरोपी को पुलिस ने हंगामे व भीड़ द्वारा पिटाई के डर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इस मामले को लेकर इंदौर से दिल्ली तक बवाल मचा था। 

विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी तस्लीम को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद आज आरोपी को हंगामे और पिटाई के डर से पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये न्यायालय के समक्ष पेश किया।  पुलिस ने तस्लीम के आधार कार्ड औऱ वोटर आईडी कार्ड भी जब्त कर लिया है। उनकी जांच की जा रही है। इंदौर पुलिस की एक टीम तस्लीम के गृहक्षेत्र हरदोई भी गई है, जहां उसकी पृष्ठभूमि की भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


आरोपी की जमकर पिटाई की थी
दरअसल, चूड़ी बेचने वाले शख्स पर 13 साल की नाबालिग लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी के साथ भीड़ ने मारपीट की थी। इस पर जमकर बवाल हुआ था। आरोपी की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने किया था थाने को घेराव
वीडियो वायरल होने के बाद वर्ग विशेष के सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव किया था, जिसके बाद मामले ने सियासी रूप भी ले लिया। इस बीच बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी की पिटाई के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि गोविंद नगर में रविवार दोपहर चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली (25) को पीटने वाले समूह में शामिल राकेश पंवार (38), विकास मालवीय (27), राजकुमार भटनागर (37) और विवेक व्यास (35) को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदू जागरण मंच ने किया था प्रदर्शन
उक्त घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शहर के रीगल चौराहे पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय के सामने जुटे थे। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा और भगवा झंडे लहराते हुए नारेबाजी की थी। 


चिदंबरम व ओवैसी ने की आलोचना
चूड़ी वाले की पिटाई को लेकर इंदौर से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा था। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि ये घटनाएं विधानसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिकता भड़काने और ध्रुवीकरण का प्रयास है। पहले गाजियाबाद, कानपुर और अब इंदौर। ये कौन लोग हैं, जिनका यह फैसला करने का हौसला बढ़ा हुआ है कि क्या सही है और क्या गलत है?  वहीं, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि तस्लीम को एक उग्रवादी भीड़ ने बेरहमी से पीटा। राज्य के गृह मंत्री भी खुल के अपराधियों के लिए बहाने बना रहे है। चुनी हुई सरकारों और उग्रवादी भीड़ों में कोई फर्क नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed