{"_id":"64000dbad89d5e425900d8c5","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-two-arrested-for-hunting-chital-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: चीतल का शिकार करने वाले दो गिरफ्तार, कार्रवाई के डर से खेत में छिपा दिया था मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: चीतल का शिकार करने वाले दो गिरफ्तार, कार्रवाई के डर से खेत में छिपा दिया था मांस
Thu, 02 Mar 2023 08:15 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:15 AM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पनपथा बफर जोन से चीतल का शिकार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चीतल का उबला मांस और शिकार में प्रयुक्त हथियार जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
चीतल का शिकार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से चीतल का शिकार करने वाले दो लोगों को टीम ने गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। इनके कब्जे से जीआई तार, खून से सनी कुल्हाड़ी, चीतल का मांस जब्त किया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही इन्होंने चीतल का उबला मांस खेत में छिपा दिया था।
जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पनपथा बफर जोन का है। वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चीतल का शिकार कर लाए हैं और उसका मांस पका रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से शिकारी राजेश महोबिया व राजेंद्र महोबिया को गिरफ्तार किया गया, वहीं मौके से तीसरा शिकारी रमेश महोबिया फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि फरार आरोपी रमेश महोबिया ने चीतल का शिकार कर मांस को घर पर उबाल कर रखा था। कार्रवाई की भनक लगते ही मांस को घर से निकालकर गेहूं के खेत में छिपा दिया था। अधिकारियों ने पूछताछ के बाद खेत से मांस जब्त कर लिया। साथ ही मौके से जीआई तार, खून से सनी कुल्हाड़ी, खून से सनी लकड़ी का गुटका, चीतल का मांस जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।