फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   In Balaghat, a bullion trader was attacked and robbed of Rs 9 lakh by eight miscreants.

Balaghat News: बालाघाट में सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर नौ लाख की डकैती, आठ बदमाशों ने घेरकर की वारदात

Mon, 29 Jun 2026 08:02 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 08:02 PM IST
सार

बालाघाट के लांजी में हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारी कपिल आसटकर पर हमला कर करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर गोली चलाई और लाठियों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस डकैती का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
In Balaghat, a bullion trader was attacked and robbed of Rs 9 lakh by eight miscreants.
बालाघाट में सराफा व्यापारी से नौ लाख की डकैती हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले के लांजी नगर में रविवार रात हुई डकैती की वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को घर के पास ही घेरकर न केवल लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए, बल्कि विरोध करने पर उसकी हत्या की कोशिश भी की। बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर बंदूक सटाई, फायरिंग की और सिर पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद जेवरों से भरे दोनों बैग लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना लांजी थाना क्षेत्र के आमगांव रोड की है। घायल व्यापारी कपिल आसटकर नगर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी हैं और कामना ज्वेलर्स का संचालन करते हैं। वारदात के बाद पूरे नगर में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है। जानकारी के अनुसार कपिल आसटकर रोजाना दुकान बंद करने के बाद अपने साथ कीमती आभूषण घर ले जाते थे। रविवार रात भी वह दुकान का काम खत्म कर सोने और चांदी के जेवर दो बैग में रखकर बाइक से घर के लिए निकले थे। दुकान और घर के बीच की दूरी अधिक नहीं थी, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में बदमाश उनकी घात लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। जैसे ही व्यापारी घर के पास स्थित गली की ओर मुड़े, दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ युवकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी रूप, शराब पार्टी में बात इतनी बढ़ी कि युवक को चाकू घोंप कर मार डाला

कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा घटनाक्रम
शुरुआत में बदमाशों ने सीधे जेवरों से भरे बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया। तभी एक आरोपी ने बंदूक निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी, जबकि अन्य बदमाश बैग छीनने की कोशिश करने लगे। प्रतिरोध बढ़ता देख आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए, लेकिन अंधेरा और अचानक हुई घटना के कारण कोई मौके तक नहीं पहुंच सका।

सिर पर बरसाईं लाठियां, खून से लथपथ हुए व्यापारी
एक आरोपी ने लाठी से व्यापारी के सिर पर लगातार कई वार किए। बताया जा रहा है कि 7 से 8 बार सिर पर हमला किया गया, जिससे कपिल आसटकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हमले के बाद उनके सिर से अत्यधिक खून बहने लगा। व्यापारी के गिरते ही बदमाशों ने दोनों बैग कब्जे में लिए और भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।

9 लाख के जेवर लेकर भागे आरोपी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लूटे गए बैगों में सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए थे। उनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि यह सुनियोजित डकैती है, क्योंकि आरोपियों को व्यापारी के आने-जाने के समय और जेवर साथ होने की पूरी जानकारी थी।

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, खेत की टापरी में रखा बंधक, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

बिजली गुल, अंधेरे ने बढ़ाई बदमाशों की हिम्मत
घटना के समय पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित थी। सड़क और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी नहीं थी। माना जा रहा है कि बदमाशों ने इसी स्थिति का फायदा उठाया। अंधेरे के कारण न तो उनकी पहचान स्पष्ट हो सकी और न ही लोग समय रहते उनकी गतिविधियों को समझ पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होती तो शायद बदमाश इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।


गंभीर हालत में गोंदिया रेफर
वारदात की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल कपिल आसटकर को तत्काल लांजी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गहरी चोट और लगातार रक्तस्राव को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस के सामने कई सवाल
घटना के बाद पुलिस के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े हो गए हैं। क्या बदमाश स्थानीय थे या बाहरी? क्या किसी ने व्यापारी की रेकी कर सूचना उपलब्ध कराई थी? क्या यह किसी संगठित गिरोह की करतूत है? पुलिस अब इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। संदिग्ध वाहनों और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
नगर के व्यापारियों ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि मुख्य बाजार क्षेत्र के व्यापारी भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, प्रमुख मार्गों पर निगरानी मजबूत करने और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed