फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   MP News: Malajkhand Chief Municipality Officer arrested for taking bribe of two lakhs

MP News: मलाजखंड मुख्य नगर पालिका अधिकारी दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में मांगी थी घूस

Thu, 14 Sep 2023 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 06:19 PM IST
सार

बालाघाट जिले के मलाजखंड सीएमओ ने रिश्वत के दो लाख रुपये लेकर ठेकेदार को कलेक्टर कार्यालय बुलाया था। सीएमओ ने जैसे ही ठेकेदार से रिश्वत की रकम लेकर रखी, लोकायुक्त ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
MP News: Malajkhand Chief Municipality Officer arrested for taking bribe of two lakhs
बालाघाट के सीएमओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले की मलाजखंड नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीएमओ ने बिल पास करने के एवज में रकम मांगी थी। 
विज्ञापन


डीएसपी लोकायुक्त दिलीप झरवड़े के अनुसार मलाजखंड नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवप्रसाद धुर्वे ने बिल पास करने के लिए आवेदक ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। आवेदक ठेकेदार सुशील सिंह चंदेल के 39 लाख रुपये का बिल लंबित था। दोनों के बीच दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त विभाग में की थी।
विज्ञापन


कलेक्टर बालाघाट द्वारा गुरुवार शाम को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें शामिल होने सीएमओ मलाजखंड भी कलेक्टर कार्यालय बालाघाट पहुंचे थे। सीएमओ ने रिश्वत की रकम लेकर ठेकेदार को कलेक्टर कार्यालय बुलाया था। सीएमओ ने जैसे ही ठेकेदार से रिश्वत की रकम लेकर रखी, लोकायुक्त ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने आरोपी सीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed