फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Major success of security forces in KirnapurTwo Naxal dumps recovered, landmines and digital devices recovered

Balaghat News: किरनापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, दो नक्सली डंप बरामद, बारूदी सामान और डिजिटल डिवाइस मिले

Sun, 30 Nov 2025 08:36 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 08:36 PM IST
सार

किरनापुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सिरका-मोजाडेरा और अलीटोला जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का भारी सामग्री डंप बरामद हुआ। आशीष शर्मा की शहादत के बाद अभियान तेज है। हथियार, वायरलेस, मोबाइल, मेमोरी कार्ड सहित कई सामान मिले, जिससे नक्सली तंत्र को बड़ा झटका लगा। 

विज्ञापन
Major success of security forces in KirnapurTwo Naxal dumps recovered, landmines and digital devices recovered
जब्त की गई सामग्री

विस्तार

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत किरनापुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी उपलब्धि मिली है। सिरका-मोजाडेरा और अलीटोला के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जंगलों में कार्रवाई तेज कर दी है। बालाघाट में हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस बल और BDDS की टीम लगातार कैंप और ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


आशीष शर्मा की शहादत के बाद सख्त मोड में सुरक्षाबल
हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत के बाद ऑपरेशन को और मजबूत किया गया है। एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान जारी है। नक्सलियों की गतिविधि किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिला डंप से

  • BGL के 6 पैकेट

  • 11 लॉन्चर राउंड

  • .303 बोर के 9 जिंदा कारतूस

  • 12 बोर के 3 जिंदा और 9 खाली कारतूस

  • वायरलेस सेट

  • 8 मोबाइल (4 एंड्रॉयड, 4 कीपैड)

  • 14 पेन ड्राइव, 17 मेमोरी कार्ड, 2 सिम कार्ड

  • दवाएं, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग का सामान


लंबे समय बाद हुई इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय नक्सली तंत्र को बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जंगलों में सर्चिंग लगातार जारी रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed