फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Kanha National Park: Tiger died after getting electrocuted by hunters, dead body found in a field ten km away

Kanha National Park: शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत, दस किमी दूर खेत में मिला शव

Fri, 08 Mar 2024 10:28 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:28 PM IST
सार

कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में व्यस्क बाघ का शव मिला। बाघ की मौत का कारण करंट लगना बताया जाता है।

विज्ञापन
Kanha National Park: Tiger died after getting electrocuted by hunters, dead body found in a field ten km away
टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में व्यस्क बाघ का शव मिला। बाघ की मौत का कारण करंट लगना बताया जाता है। इसकी सूचना मिलने पर पार्क प्रबंधक तथा वन विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। वन प्राणियों के शिकार के लिए शिकारियों ने विद्युत तार लगाया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैहर तहसील के ग्राम करेली स्थित एक खेत में लोगों ने व्यस्क नर बाघ का शव देखा। ग्रामीणजनों द्वारा पार्क प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पार्क प्रबंधक के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिस खेत में बाघ का शव पड़ा हुआ है वहां विद्युत तार मिले थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वन्य प्राणियों का शिकार करने शिकारियों ने विद्युत तार बिछाए थे। विद्युत तार से करंट लगने के कारण व्यस्क बाघ की मौत हुई है।
विज्ञापन


पार्क प्रबंधक ने बाघ के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। व्यस्क बाघ की आयु लगभग 8 साल के लगभग है। इस घटना से पार्क प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पार्क प्रबंधन बाघ की मौत के कारण पर चुप्पी धारण किए हुए है। कान्हा तथा बांधवगढ़ नेशनल पार्क में लगातार बाघ की मौत हो रही है। पार्क प्रबंधक द्वारा अधिकांश मौत का कारण टेरिटोरियल फाइट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed