फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat: Encounter between Hawk Force and Naxalites during search in the forest

Balaghat: जंगल में सर्चिंग के दौरान हाक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से 18 राउंड हुई फायरिंग

Sat, 04 Jan 2025 09:49 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 09:49 PM IST
सार

बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत धारमारा के जंगल में हाक फोर्स और सशस्त्र नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से 15 से 18 राउंड फायरिंग के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए। हाक फोर्स को मौके से नक्सलियों का दैनिक उपयोग का सामान मिला है।

विज्ञापन
Balaghat: Encounter between Hawk Force and Naxalites during search in the forest
लांजी थानान्तर्गत धारमारा के जंगल में हाक फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लांजी थानान्तर्गत धारमारा के जंगल में दरम्यानी रात हाक फोर्स की टीम सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान जंगल में छुपे सशस्त्र नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ लगभग 15 मिनट तक गोलियां चलीं। दोनों तरफ से 15 से 18 राउंड के बीच फायरिंग की गई। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाक फोर्स प्राप्त सूचना के आधार पर दरम्यानी रात लांजी थानान्तर्गत धारमारा के जंगल में सर्चिंग कर रही थी। सर्चिंग कर रही हाक फोर्स टीम पर जंगल में छुपे नक्सलियों ने फायरिंग प्रारंभ कर दी। हॉक फोर्स की टीम के द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। उसके बाद नक्सली धने जंगल में भाग गए। हाक फोर्स ने उनका पीछा किया, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। नक्सलियों के दैनिक उपयोग में आना वाला सामान मौके से बरामद किया है।
विज्ञापन


naxalite news
विज्ञापन
विज्ञापन


हाक फोर्स तथा नक्सलियों के बीच 15 से 18 राउंड के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ की घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लांजी थाने में नक्सलियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। सशस्त्र नक्सलियों की संख्या 12 से 15 के बीच होगी। उनकी तलाश में हाक फोर्स की टीम द्वारा जंगल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। बालाघाट जिले में विगत कुछ समय से नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। नवंबर माह में सर्चिंग के दौरान एक जवान को सिर में गोली मार दी थी। दिसंबर माह में बैनर-पोस्टर लगाये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed