फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat: Teacher used to go to teach children after drinking alcohol, Collector suspended him after complaint

Balaghat: शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने जाता था शिक्षक, शिकायत के बाद कलेक्टर ने किया निलंबित

Thu, 07 Mar 2024 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

बालाघाट में नशेड़ी शिक्षक पर गाज गिरी है। कलेक्टर ने शिकायत मिलने पर निलंबित कर दिया है। वह अक्सर शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने पहुंच जाता था। 

विज्ञापन
Balaghat: Teacher used to go to teach children after drinking alcohol, Collector suspended him after complaint
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने जाने वाले शिक्षक को बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक गत दिनों शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था। ग्रामवासियों ने आपत्ति व्यक्त करते हुए उसे स्कूल में प्रवेश करने से रोका था।
विज्ञापन


गुरुवार को जारी कलेक्टर के आदेश में कहा गया था कि शासकीय माध्यमिक शाला गर्रा में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ अंतराम बारेवार के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी कि वह प्रतिदिन शराब के नशे में विद्यालय आता है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी तथा बीआरसी से पूर्व में लिखित शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


शिक्षक ने 12 फरवरी को शराब दुकान से निकलने के बाद विद्यालय में प्रवेश किया था। ग्रामीणों ने उसे रोका। जिसका पंचनामा प्रतिवेदन ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। शासकीय सेवा से निरंतर कार्य से अनुपस्थित रहना, शासकीय कार्य के प्रति घोर उदासीनता, लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने का प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबन काल के दौरान मुख्यालय कार्यालय गर्रा में नियत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed