फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat News: Police increased searching after finding Naxalite pamphlets in Bakramundi

Balaghat: बकरामुंडी में नक्सली पर्चे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ाई सर्चिंग

Sun, 03 Sep 2023 08:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 08:03 AM IST
सार

Balaghat News: बालाघाट जिले के बकरामुंडी में शनिवार को नक्सली पर्चे मिले हैं। पर्चों में सीएम शिवराज और पीएम मोदी के बारे में लिखा गया है। वहीं, पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्चिंग बढ़ दी है।

विज्ञापन
Balaghat News: Police increased searching after finding Naxalite pamphlets in Bakramundi
नक्सली पर्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट में शनिवार को लांजी अनुविभागीय मुख्यालय के वार्ड नंबर 1 बकरामुंडी में नक्सली पर्चे मिले हैं। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पर्चे मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पर्चों को बरामद कर लिया गया है और पुलिस द्वारा संघन चौकसी की जा रही है। पर्चों में भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की कठपुतली बताते हुए आगामी 21 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संगठन की स्थापना के 19 साल पूर्ण होने पर धूमधाम के साथ वर्षगांठ मनाने का उल्लेख है।
विज्ञापन


नक्सलियों ने शोषित और वछिंतों की आवाज शीर्षक से मौजूद केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए गुजराती में लिखा है कि मोदी ना राजमा अम्बानी अदानी मजा मा और जनता जीये सजा मा। पर्चे में अदानी और अंबानी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो भी चस्पा की गई है। पर्चे में भाकापा की स्थापना सरकारी तंत्र और देश में फैली आर्थिक असमानता के संबंध में उल्लेख किया गया हैं। गौरतलब है कि बकरामुंडी गांव के निवासियों में शासन और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। एक सप्ताह पूर्व बकरामुंडी के लगभग 25 परिवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं की मांग की थी।  2007 में बकरामुंडी बस्ती स्थापित किए जाने के बाद उन्हें आवश्यक सुविधाओं से वंछित रखा गया है। इसके पहले वे घोर नक्सली प्रभावित इलाके में रह रहे थे। विस्थापित परिवारों को आज तक भूमि भी प्रदान नहीं की गई है ताकि वे आवास बना सके।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि पर्चों को जब्त कर लिया गया है। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नक्सल प्रभावित एवं वन क्षेत्रों में पुलिस की सर्चिंग बढ़ा दी गई है। नक्सली गतिविधियों पर पुलिस ने अंकुश लगा रखा है। किसी व्यक्ति के माध्यम से पर्चे फेंके गये होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed