{"_id":"6602d42b9a8297d5460e65df","slug":"balaghat-happiness-of-holi-turned-into-mourning-three-youth-died-by-drowning-in-river-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat News: होली की खुशियां मातम में बदली, तीन युवकों की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat News: होली की खुशियां मातम में बदली, तीन युवकों की नदी में डूबकर मौत
Tue, 26 Mar 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:27 PM IST
सार
बालाघाट जिले में होली के दिन अलग-अलग स्थानों से दुखद खबरें आईं। तीन परिवारों में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। होली खेलने के बाद बाद नदी में नहाने गए तीन परिवारों के युवाओं की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले में होली पर्व के दिन तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना परसवाड़ा थाना अंतर्गत बघोली के समीप जलगांव जलाशय की है। वहीं, दूसरी घटना बैहर थाना अंतर्गत ग्राम साडा से बहकर जाने वाली बंजर नदी में डूबकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तीसरी घटना लांजी थाना अंतर्गत पौनी ग्राम के सोन नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
परसवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय पोगरे पिता दिनेश पोगरे उम्र 18 वर्ष निवासी खरपडरिया होली के दिन रंग खेलने के बाद ग्राम खरपडरिया के 4 युवक ग्राम बघोली के समीप जलगांव जलाशय में नहाने के लिये गये हुये थे। चारों युवक नहाने के लिये जलाशय में गये, जिनमें से तीन युवक बाहर आ गये। वहीं, अजय की गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
बैहर थाना अंतर्गत ग्राम साडा के समीप बंजर नदी में डोमेन्द्र बिसेन पिता संतोष बिसेन उम्र 30 वर्ष ग्राम मचगांव नहाने के लिये कटोतियाघाट बंजर नदी गया हुआ था। नहाते नहाते वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया। ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पौनी निवासी आदि पिता हरिकिशन मात्रे उम्र 12 वर्ष अपने घर से रंग खेलने के पश्चात गांव के समीप सोन नदी में नहाने गया था। नहाते समय बालक आदि नदी के दलदल में फंस गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
