{"_id":"64cf22679f7282a9120f0283","slug":"balaghat-trader-announced-reward-for-arrest-of-thieves-police-is-searching-for-unknown-miscreants-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: हार्डवेयर शॉप में लाखों की चोरी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारी ने घोषित किया 51 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: हार्डवेयर शॉप में लाखों की चोरी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारी ने घोषित किया 51 हजार का इनाम
Sun, 06 Aug 2023 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:02 AM IST
सार
बालाघाट के मोहनगांव में एक व्यापारी के घर और दुकान में चोरों ने डेढ़ लाख नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। अब पीड़ित व्यापारी ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए 51 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
वह दुूकान जिसमें चोरी हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले के लालबर्रा थानान्तर्गत ग्राम मोहगांव स्थित व्यापारी की दुकान व घर में चोरी की वारदात घटित हुई थी। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। व्यापारी ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए 51 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। पीड़ित व्यापारी आशाराम बसेने (उम्र 44 साल) ने बताया कि मकान के अगले हिस्से में उसकी हार्डवेयर व बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। दुकान की शटर के बगल में घर में आने-जाने का रास्ता है। वह 28 जुलाई को रात 8 बजे दुकान का शटर बंद कर किसी कार्य से चला गया था। घर में उसकी पत्नी अकेले थी। तभी तीन अज्ञात चोर दुकान के गल्ले में रखी नगदी तथा घर में रखी पेटी लेकर चंपत हो गये। पेटी में महिलाओं के कपड़े व कुछ नगदी जेवरात थे।
पूरे घटना क्रम की रिकॉडिंग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। अज्ञात चोर चेहरे में कपड़ा बांधे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोर ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस को अज्ञात चोरों के संबंध में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चोरों को पकड़वाने पर उन्होंने अपनी तरफ से 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह घोषणा इसलिए की गयी है कि चोर गिरफ्तार हो सकें।