फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Mine collapses in Malajkhand, one worker killed, two seriously injured

बालाघाट: मलाजखंड में खदान धंसी, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर, मृतक के परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Fri, 29 Apr 2022 04:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

बालाघाट जिले के मलाजखंड में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की अंडर ग्राउंड खदान धंसकने से एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Balaghat: Mine collapses in Malajkhand, one worker killed, two seriously injured
मजदूर की मौत पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले के मलाजखंड में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की अंडर ग्राउंड खदान धंसकने से एक देर रात एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कॉपर प्लांट की अंडर ग्राउंड खदान में खुदाई कर लिए डीसीएस नामक निजी कम्पनी को ठेका दिया गया है। हादसे में मृत मजदूर रमेश पटेल ग्राम सोनपुरी का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मृतक के भतीजे प्रदीप पटेल ने कंपनी पर हादसे की जानकारी न देने का आरोप लगाया है। प्रदीप का कहना है कि कंपनी ने परिजनों को बिना पूर्व सूचना के तीनों घायलों को एचसीएल के भिलाई स्थित हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा था। जहां से उनके चाचा का शव लाया गया। डेडबॉडी आने के बाद हमें हादसे और चाचा की मौत की जानकारी लगी। मृतक के भतीजे ने 35 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। मुआवजा न देने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलने पर बैहर विधायक संजय उइके मलाजखंड पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों, पुलिस एवं माइन प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। वहीं, इस मामले पर एचसीएल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया था लेकिन किसी ने भी सामने आकर हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed