फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bajrang Dal stopped the marriage of a boy and a girl of two different religions in Pala Bazar

Barwani: बजरंग दल ने रुकवाई शादी; दो अलग धर्म के लड़का-लड़की होने पर जताया विरोध, पाला बाजार में हंगामा

Sat, 19 Aug 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 19 Aug 2023 07:49 PM IST
सार

बड़वानी शहर के पाला बाजार में दो अलग धर्म के लड़का-लड़की के विवाह को बजरंग दल ने रुकवाया तो हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

विज्ञापन
Bajrang Dal stopped the marriage of a boy and a girl of two different religions in Pala Bazar
पाला बाजार में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में कथित रूप से एक लव जेहाद के मामले में शुक्रवार रात शहर का माहौल खराब हो गया। दरअसल अलग-अलग सम्प्रदाय के जोड़े के निकाह की सूचना पर पाला बाजार में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। यहां एक मकान में चल रहे निकाह कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। 

विज्ञापन


बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बजरंग दल ने कोतवाली थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। घटनास्थल से थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद युवक के खिलाफ बलात्कार, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत बड़वानी थाने में मामला दर्ज कर लिया। थाने के सामने दोनों पक्षों की भीड़ जुटने से विवाद की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


बड़वानी के पाला बाजार में कथित लव जेहाद को लेकर हंगामा हो गया। यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती से शादी कर रहा था। इसी बीच हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। इतना ही नहीं उन्होंने लड़का-लड़की दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाने पहुंचे और थाने का किया घेराव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस ने मुस्लिम युवक के खिलाफ बलात्कार सहित धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी बीच थाने के सामने दोनों पक्षों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ लगने से विवाद की स्थिति बनने लगी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में पत्थर बाजी और दुकाने बंद करवाने की अफवाह भी उड़ी। जिससे शहर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना के होने से इनकार कर दिया। 


वहीं, बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि कुछ स्थानों पर विवाद हुआ, लेकिन पथराव और दुकानों को बंद कराने की खबरें झूठी हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। युवक के खिलाफ बलात्कार, धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत बड़वानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed