फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bageshwar Dham: Dhirendra Krishna Shastri clarifies on His Hindi Nation Theory in Rajgarh Madhya pradesh

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू राष्ट्र कागजों में नहीं, हिंदुस्तानियों के दिल में जागना चाहिए

Wed, 28 Jun 2023 12:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:46 PM IST
सार

Dhirendra Krishna Shastri: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र कागजों में घोषित नहीं होना चाहिए बल्कि हिंदुस्तानियों के दिल में जागना चाहिए। हिंदू राष्ट्र यानी हिंदुओं का राष्ट्र नहीं, बल्कि सनातन का राष्ट्र होना चाहिए।  
 

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Dhirendra Krishna Shastri clarifies on His Hindi Nation Theory in Rajgarh Madhya pradesh
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 26 जून से हनुमंत कथा सुना रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हिन्दू राष्ट्र की बात करता हूं तो उसका मतलब यह नहीं है कि हिंदुओं का राष्ट्र हो, बल्कि सनातन का राष्ट्र होना चाहिए।

विज्ञापन


खिलचीपुर में भक्तों से बात करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि हिंदू राष्ट्र तो कागजों में कल ही घोषित करवा दें, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी यह है कि हिंदुओं के दिल में हिंदुत्व जागे। जब इसे लेकर मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र कागजों में घोषित होने की आवश्यकता नहीं है। यह हिंदुस्तानियों के दिल में जागना चाहिए। हिंदू राष्ट्र यानी हिंदुओं का राष्ट्र नहीं है, बल्कि सनातन का राष्ट्र होना चाहिए। एक ऐसा राष्ट्र जहां जातियों में भेद न हो। सभी मजहब शांति के साथ रहे। सब हिंदू मिलकर राष्ट्र के उत्थान का सोचे और उस दिशा में काम करें। भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 26 जून से हनुमंत कथा सुना रहे हैं। 27 जून को उनके द्वारा दिव्य दरबार भी लगा था। 28 जून को उनकी कथा का अंतिम दिन है। 29 जून को को महाप्रसादी के बाद उक्त कार्यक्रम का समापन होगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed