फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bad Words of Former Minister: Congress MLA said – TI Sahab will do such a thing, told the IAS-IPS officers, the peon of BJP

Controversial Statement: कांग्रेस विधायक बोले- टीआई साहब ऐसी की तैसी कर देंगे, IAS-IPS अफसरों को बताया भाजपा का चपरासी

Sun, 22 May 2022 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 May 2022 05:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे टीआई की ऐसी की तैसी और IAS-IPS अधिकारियों को चपरासी बताया है।
 

विज्ञापन
Bad Words of Former Minister: Congress MLA said – TI Sahab will do such a thing, told the IAS-IPS officers, the peon of BJP
प्रियव्रत सिंह बिजली कटौती के विरोध में इमली बस स्टैंड पर धरने को संबोधित कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने पुलिस और अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनके बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे टीआई की ऐसी की तैसी और IAS-IPS अधिकारियों को चपरासी बताया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि राजगढ़ जिले की तहसील खिलचीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह बिजली कटौती के विरोध में इमली बस स्टैंड पर धरने को संबोधित कर रहे थे। खींची ने खिलचीपुर में सुमदाय विशेष की गुमटियों में आगजनी पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

 
प्रियव्रत सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले खिलचीपुर में अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पांच-सात जगहों पर आगजनी की कार्रवाई की गई, दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, पर अभी भी पुलिस रुकी हुई है। मैं पुलिस को चेता देना चाहता हूं, और गौर साहब, टीआई सुन लो तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे अगर खिलचीपुर का अमन-चैन बिगड़ा तो। अगर हमारे शहर में कोई गतिविधि हुई और आप इन भाजपा के नेताओं को बचाने की हरकत करेंगे तो आपको सईसाट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रियव्रत ने कहा कि खिलचीपुर का अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस वालों को मैं चेतावनी देता हूं, कार्रवाई करो, मालूम करो कौन लोग थे वो, एक-एक आदमी की सीडीआर निकालो, कौन-कौन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ है, पर्दाफाश करो, जेल के पीछे डालो। और सब जानते हैं किसका हाथ है। याद रखना आज है, आज के बाद कल, कल के बाद परसों भी आएगा। फिर देखेंगे, किस प्रकार से आप लोगों का काम होगा।

 
प्रियव्रत ने कहा कि मैंने आज तक आईएएस और आईपीएस के अधिकारियों को इस हाल में नहीं देखा। मजबूर हैं वो लोग। आईएएस-आईपीएस के अधिकारी आज भारतीय जनता पार्टी के चपरासी के रूप में काम कर रहे हैं आज जिलों के अंदर। बडी दुर्भाग्य की बात है कि आपने शपथ ली है कि संविधान के रक्षा करने की। एसपी साहब, एसपी साहब, और जितने भी साहब हैं आपने भारत के संविधान की रक्षा की शपथ ली है। आप लोग भी ध्यान रखें कि जनसेवक होने का फर्ज निभाओ। नेताओं की, मंत्रियों की चपरासिगीरी करने का काम मत करो। सच को सच बोलने की क्षमता रखो, सही को सही बोलने की क्षमता रखो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed