फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal became groom adorned with Holkar Shringar on fifth day of Shiva Navratri in Ujjain city

Mahakal: उज्जैन में शिव नवरात्रि पर होल्कर शृंगार में दूल्हा बने बाबा महाकाल; श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Tue, 14 Feb 2023 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Feb 2023 09:23 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में इन दिनों उत्सवी माहौल है। बाबा महाकाल का प्रतिदिन मनमोहक शृंगार किया जा रहा है। महाकाल मंदिर में मनाई जा रही शिव नवरात्रि के पांचवे दिन बाबा महाकाल का दूल्हा स्वरूप में होल्कर के मुखौटे के स्वरूप में शृंगार किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal became groom adorned with Holkar Shringar on fifth day of Shiva Navratri in Ujjain city
होल्कर श्रंगार में दूल्हे के रूप में बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारह ज्योतिर्लिंर्गों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि के पांचवे दिन भगवान शिव का होल्कर मुखौटे के रूप में शृंगार किया गया। दरअसल, उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवरात्रि के पहले शिव नवरात्रि मनाए जाने की परंपरा है। पूरे भारत देश में महाकाल मंदिर में ही इस तरह के विधि-विधान का निर्वहन किया जाता है। बाबा महाकाल का होल्कर मुखौटे के रूप में शृंगार देख कर श्रद्धालु अभिभूत हुए हैं।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर में उत्सव का माहौल
महाकाल मंदिर में इन दिनों उत्सवी माहौल है। बाबा महाकाल का प्रतिदिन मनमोहक शृंगार किया जा रहा है। महाकाल मंदिर में मनाई जा रही शिव नवरात्रि के पांचवे दिन बाबा महाकाल का दूल्हा स्वरूप में होल्कर के मुखौटे के स्वरूप में शृंगार किया गया। बाबा महाकाल को वस्त्र पहनाए गए और उन्हें फूलों की माला पहनाई गई।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बाबा महाकाल और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पूरे नौ दिन तक ये उत्सव चलता है। भगवान महाकाल का दूल्हा स्वरूप में शृंगार किया जाता है और एकादश ब्राह्मण रुद्र पाठ करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु बाबा के नित नए स्वरूप का दर्शन करते हैं। बाबा महाकाल का छठे दिन मनमहेश के रूप में आकर्षित शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ भी किया गया
शिव नवरात्रि के पांचवे दिन शाम पूजन के बाद बाबा महाकाल ने होल्कर शृंगार में श्रृंगारित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इसके पूर्व प्रात: शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया। शाम को पूजन के बाद बाबा श्री महाकाल को नए वस्त्र पहनाए गए। इसके अतिरिक्त मेखला, दुपट्टा, मुकुट, छत्र, मुंड माला और फलों की माला भी पहनाई गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में रोजाना इंदौर निवासी पंडित रमेश कानड़कर शिव कथा और हरि कीर्तन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed