फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assembly elections 2018: Congress game plan for Madhya pradesh

मध्यप्रदेश: बसपा से गठजोड़ न होने के बावजूद कांग्रेस इसलिए है बेफिक्र 

Thu, 11 Oct 2018 12:19 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018: Congress game plan for Madhya pradesh
मध्यप्रदेश चुनाव
मध्यप्रदेश में इस बार चुनावी घमासान तेज होता दिख रहा है। मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा लगातार तीन बार से सत्ता पर काबिज है और कांग्रेस इस बार वापसी के लिए जबरदस्त जोर लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ और युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमान सौंपी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बार जातिगत आंकड़ों को देखते हुए अपनी रणनीति बनाई है। भले ही बसपा से उसका गठबंधन न हो पाया हो, लेकिन अन्य दलों के वोटरों पर उसने नजरें गढ़ा दी हैं। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति की आबादी 15.2 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की आबादी 20.8 फीसदी है। ये मतदाता चुनाव में अहम भूमिका अदा करते हैं। राज्य में अनुसूचित जाति की 35 सीटें हैं, जिसमें फिलहाल 28 पर बीजेपी काबिज है।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य में 47 अनुसूचित जनजाति बहुल सीटों में से 32 पर बीजेपी काबिज है। यहां बसपा भी एक बड़ा फैक्टर है। प्रदेश में बसपा को करीब 7 फीसदी वोट मिलते रहे हैं और मौजूदा समय में उसके पास 4 विधायक हैं। जीजीपी और छोटे दलों को लगभग 6 फीसदी वोट मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की नजर इसी वोट बैंक पर है। वह इस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में जुटी है, यही वजह है कि वह बसपा से गठबंधन न होने के बावजूद बेफिक्र नजर आ रही है। बसपा ने इस बार अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। जबकि छत्तीसगढ़ में वह अजीत जोगी की पार्टी के साथ गठजोड़ कर कांग्रेस को झटका दिया है।   


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार सत्ता विरोधी रुझान का सामना कर रहे  हैं। किसानों की नाराजगी तो एक तरफ है ही, एससी-एसटी एक्ट के विरोध का मामला भी उनपर भारी पड़ रहा है। इसके अलावा सपाक्स की मौजूदगी ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed