फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assault with tribal youth in Betul SP Siddharth Chaudhary transferred

MP News: आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में एसपी चौधरी पर गिरी गाज, कल बैतूल बंद का एलान

Thu, 15 Feb 2024 03:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

घटना को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी है। आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर बैठक की जिसमें शुक्रवार को बैतूल बंद का आव्हान किया गया है। इस दौरान शहर में रैली भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Assault with tribal youth in Betul SP Siddharth Chaudhary transferred
बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले में आदिवासी युवक के साथ की गई मारपीट का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। बुधवार रात को मोहन सरकार ने बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी का तबादला कर दिया। उन्हें सेनानी 8वीं वाहिनी बिसवल छिंदवाड़ा भेजा गया। इधर, मामले को लेकर बुधवार को बैतूल के पांचों भाजपा विधायक मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे। इस दौरान उन्होंने जिले में पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही थी। 

विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर आदिवासी समाज संगठन में नाराजगी है।  संगठन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर बैठक की जिसमें 16 फरवरी शुक्रवार को बैतूल बंद का आव्हान किया गया है। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा शहर में विशाल रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


आदिवासी युवक को नंगा कर बेहरमी से की थी पिटाई  
3 महीने पहले 15 नवंबर 2023 को हप्ता वसूली को लेकर आदिवासी युवक को कमरे में बंद कर उसे निर्वस्त्र कर छत से उल्टा लटका कर बेल्ट और लकड़ी से पीटा गया था। जिसका वीडियो 13 फरवरी को वायरल हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed