फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar News Harshit Sharma who became Lieutenant got a grand welcome in the city

Ashoknagar News: लेफ्टिनेंट बने हर्षित शर्मा का शहर में हुआ भव्य स्वागत, तिरंगा लिए हाथों में निकाला जुलूस

Tue, 12 Sep 2023 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 05:14 PM IST
सार

चेन्नई में बीते शनिवार को पासिंग आउट परेड आयोजित की गई, जिसमें अशोकनगर जिले के लाल हर्षित शर्मा ने लेफ्टिनेंट बनकर माता-पिता के साथ जिले को गौरवान्वित किया। परेड में अंतिम पग पार करने के बाद कैडेट्स की पिपिंग सेरेमनी हुई, जिसमें उनके कंधे पर स्टार लगाए गए। इसके साथ ही वहां मौजूद हर्षित के माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

विज्ञापन
Ashoknagar News Harshit Sharma who became Lieutenant got a grand welcome in the city
लेफ्टिनेंट बने हर्षित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट बने हर्षित शर्मा का उनके माता-पिता, भाई और दादा शामिल हुए। अशोकनगर पहुंचे लेफ्टिनेंट हर्षित शर्मा का शहरवासियों द्वारा भव्य जुलूस निकालकर स्वागत किया गया। पहली बार शहर में आए तो रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर शहरवासियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही खुली जीप में बैठाकर शहर में जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे और शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन


भारतीय सेवा में कितना आदर सम्मान है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की सेवा में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार हर्षित शर्मा शहर आए तो लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर खुली जिप्सी में बैठाकर शहर में डीजे में ढोल की धुन पर जुलूस निकाला, लेफ्टिनेंट बनी हर्षित ने लोगों का अभिवादन भी किया।
विज्ञापन




पहली बार नगर में आए लेफ्टिनेंट बनकर हर्षित शर्मा वीर चक्र से सम्मानित शाहिद शशींद्  राणा की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और जलूस का समापन किया। शहर की दुबई कॉलोनी निवासी हर्षित शर्मा की कंधों पर माता-पिता द्वारा चेन्नई में पासिंग आउट परेड के दौरान स्टार सजाए गए हैं। देश सेवा का जज्बा लिए युवक ने लेफ्टिनेंट ऑफिसर की ट्रेंनिंग चेन्नई में पूरी की है। पासिंग आउट परेड में हर्षित के माता-पिता और दादा परिवार सम्मान समारोह में चेन्नई पहुंचे थे। शैलेंद्र शर्मा के पुत्र हर्षित ने शहर का मान गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed