{"_id":"6309f8275e20a27b496a49ef","slug":"ashoknagar-police-was-not-writing-the-report-of-buffalo-theft-villagers-reached-sp-office-with-calf","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: भैंस चोरी की रिपोर्ट नहीं लिख रही थी पुलिस, ग्रामीण बछड़े लेकर पहुंच गए एसपी ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: भैंस चोरी की रिपोर्ट नहीं लिख रही थी पुलिस, ग्रामीण बछड़े लेकर पहुंच गए एसपी ऑफिस
Sat, 27 Aug 2022 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:25 PM IST
सार
अशोकनगर के एसपी कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन चर्चा में है। भैंस चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी जाने से नाराज ग्रामीण चोरी गए भैस के बछड़े लेकर धरने पर बैठ गया था। पुलिस ने आखिरकार मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भैंस के बच्चे लेकर धरना दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक किसान की पांच भैंस चोरी होने मामला चर्चा में आया है। दरअसल पुलिस मामले में एफआईआर नहीं लिख रही थी, तब ग्रामीणों ने अजब प्रदर्शन किया। वे चोरी गई भैंसों के बछड़े लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ईशागढ़ थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मामला महोली गांव का है। यहां रहने वाले दौलत पाल ने अपने मवेशियों को तीन दिन पहले पास के जंगल में चरने के लिए छोड़ दिया गया था, लेकिन पांच भैंस लौटकर नहीं आईं। इसकी शिकायत ग्रामीण ने अगले दिन ईसागढ़ थाने में की। वहां ग्रामीण से एक आवेदन ले लिया गया।
मवेशी मालिक दौलत पाल ने दावा किया कि उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पांच बछड़ों और अन्य ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वे कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठ गए थे। इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पाल ने कहा कि इलाके में मवेशियों की चोरी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख रुपये में भैंसें खरीदी थीं और इसके लिए कर्ज लिया था। तोमर ने कहा कि पुलिस ने अब भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।