{"_id":"6491c5e3a16cd9f9ab0e15de","slug":"ashoknagar-news-unique-demonstration-of-hindu-organizations-against-adipurush-film-workers-shaved-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: आदिपुरुष फिल्म के विरोध में हिंदू संगठनों का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: आदिपुरुष फिल्म के विरोध में हिंदू संगठनों का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन
Tue, 20 Jun 2023 08:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:59 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में फिल्म आदिपुरुष के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से अनोखा प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुंडन करवाकर फिल्म का विरोध जताया।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों का अनोखा प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में आदिपुरुष फिल्म के हनुमान भगवान के ऊपर फिल्माए गए डायलॉग को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न सामाजिक संगठन और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार देर रात अशोकनगर जिले में हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं के द्वारा फिल्म के विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि आदिपुरुष फिल्म के विरोध में सोमवार रात करीब 10 बजे टॉकीज के बाहर हिंदू संगठनों के लगभग दो से तीन कार्यकर्ताओं ने अपना सिर मुंडवा लिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस फिल्म के डायलॉग ही नहीं, बल्कि वेशभूषा भी सनातन धर्म के खिलाफ है। इसलिए इस फिल्म को यहां पर नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि देश के तमाम हिस्सों में आदिपुरुष फिल्म का विरोध हो रहा है। सोमवार रात करीब नौ बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी पार्क पर एकत्रित हुए और वहां से रसीला चौराहा स्थित टॉकीज पर पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने टॉकीज संचालक को इस फिल्म का प्रसारण रोकने की बात कही और फिल्म के प्रसारण पर रोक लगा दी। साथ ही उसे चेतावनी भी दे डाली कि यहां पर यह फिल्म नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
वहीं, सिनेमा घर में फिल्म देखने आए लोगों से भी हाथ जोड़कर फिल्म न देखने की अपील की। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने टॉकीज में ताला लगा दिया। लगभग एक घंटे तक वंहा हंगामा करते रहे। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायलॉग तो गलत हैं, साथ ही इसमें जो वेषभूषा पहनाई गई है, वह भी सनातन धर्म के खिलाफ है।
