फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   As soon as he entered MP, Rahul Gandhi targeted BJP and RSS.

News: MP में एंट्री होते ही राहुल बोले, BJP-RSS नफरत और डर फैला रही है, सरकार बनने पर किसानों को MSP दी जाएगी

Sat, 02 Mar 2024 09:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Mar 2024 09:46 PM IST
सार

MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। आज वे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। मुरैना के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत, हिंसा और डर फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अलग-अलग तरह के अन्याय हो रहे हैं। इसलिए हमने अपनी इस यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। 

विज्ञापन
As soon as he entered MP, Rahul Gandhi targeted BJP and RSS.
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी के मुरैना में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान सभा के मंच पर राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। मंच से भाषण देते हुए कहा है कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। नफरत और मोहब्बत के बीच में जो लड़ाई हो रही है। हिंसा और अहिंसा के बीच में जो लड़ाई हो रही है। वो लोगों को साफ दिखाई दे रही है। एक तरफ बीजेपी के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से बांट रहे हैं। एक जात को दूसरी जात से बांट रहे हैं। एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से बांट रहे हैं।

विज्ञापन


युवा बेरोजगार हैं
राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी, जिसमें हजारों लोग हमारे साथ चले। क्योंकि देश में बीजेपी और आरएसएस नफरत, हिंसा और डर फैला रहे हैं। आप जानते हो कि विपक्ष की बात मीडिया में तो आती नहीं है, तो हमने सोचा सीधे जनता के बीच में जाकर अपनी बात रखे। इसीलिए आजादी के बाद शायद कोई चार हजार किलोमीटर की यात्रा किसी पार्टी ने की। पहली यात्रा भारत जोड़ो यात्रा थी, दूसरी यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ दिया। लोगों ने मुझसे कहा कि अलग-अलग तरीके के अन्याय हो रहे हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलता। इसलिए हमने न्याय शब्द अपनी यात्रा में जोड़ दिया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना
इन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी है। क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू की। छोटे व्यापारी, छोटे उद्योगपति जो युवाओं को रोजगार देते हैं वो एक के बाद एक बंद हो गए। देश की अर्थव्यवस्था हर सेक्टर में 5-6 कंपनियों को मोनोपॉली है। मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रुपए देश के 10-15 उद्योगपतियों का माफ किया है। किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहा है, कह रहा है कि हमें सही दाम दिलवा दीजिए। बीजेपी के लोग कहते हैं एमएसपी नहीं मिलेगी। मैं कह रहा है जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। लीगल एमएसपी हिंदुस्तान के किसानों को हम दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed