{"_id":"74ee2114-6ac3-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"arrested-in-panna-tiger-reserve-with-78-grenades","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना टाईगर रिजर्व में 78 हथगोलों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना टाईगर रिजर्व में 78 हथगोलों के साथ गिरफ्तार
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पन्ना टाईगर रिर्जव में रेपिड रिस्पांस यूनिट ने दो बहेलियों को 78 देसी जीवित बम, हथगोले, जंगली सुअर के बाल और मांस सहित पकड़ा है। साथ ही बहेलियों से हथगोले बनाने का रसायन, शिकार करने का हथियार, चाप, मछली पकड़ने के छह जाल, चाकू, गुलेल और पिंजरे भी बरामद किये गये हैं।
विज्ञापन
दोनों बहेलियों को गिरफ्तार कर प्रकरण को छत्तरपुर न्यायालय के समक्ष प्रसतुत किया गया है। मालूम हो कि दिसंबर 2012 से रेड अलर्ट घोषित किये जाने के बाद से अब तक पांच प्रकरण पन्ना टाईगर रिजर्व सूचना प्रकोष्ठ द्वारा पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
एजेंसी के अनुसार आरोपियों में जगबीर वल्द झन्कार सिंह की आयु 22 वर्ष और अंजना वल्द पलटू की उम्र 20 वर्ष है। ये दोनों थाना बमीटा के ग्राम बेडरी के निवासी हैं।
विज्ञापन
