{"_id":"62248b65bd041516684a5fef","slug":"arms-trade-in-jabalpur-two-minors-learned-to-make-weapons-from-youtube-and-opened-the-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में हथियारों का व्यापार: दो नाबालिगों ने यूट्यूब से सीखा हथियार बनाना और खोल ली फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में हथियारों का व्यापार: दो नाबालिगों ने यूट्यूब से सीखा हथियार बनाना और खोल ली फैक्टरी
Sun, 06 Mar 2022 03:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 03:52 PM IST
सार
जबलपुर की धन्वंतरि नगर पुलिस ने अवैध हथियारों का धंधा करने वाले दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने यूट्यूब से हथियार बनाना सीखा था और अपने घर में हथियारों की अवैध फैक्ट्री लगाई थी।
विज्ञापन
अवैध हथियार बनाने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर की धन्वंतरि नगर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कट्टा और चाकू बरामद किया है। वहीं, पुलिस पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़कों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब से हथियारा बनाना सीखा और बाद में इसे बेचने का काम शुरू कर दिया, फिलहाल पुलिस लड़कों से मिली जानकारी के आधार पर उन लोगों को तलाश रही हैं जिन्होंने लड़कों से हथियार खरीदे हैं।
घर में ही बनाते थे हथियार
दोनों नाबालिग आरोपी हनुमानताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक लड़के के पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, उसके घर पर बहुत सारा सामान रखा हुआ था। दोनों ने उसी समान से यूट्यूब से हथियार बनाना सीखा। हनुमानताल स्थित सैयद बाबा मजार के पास रहने वाले दोनों लड़के शातिर बदमाश बताए जा रहे हैं। लड़कों का नाम पहले भी इसी तरह के अवैध कामों में आ चुका है।
लड़कों के घर में मिले घातक हथियार
दोनों नाबालिग लड़कों से मिली जानकारी के बाद धन्वन्तरि नगर चौकी पुलिस ने हनुमानताल थाना पुलिस के साथ मिलकर लड़कों की बताई जगह पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई में पुलिस को हथियारों की पूरी की एक फैक्ट्री मिली है। पुलिस ने मौके से तीन कट्टे, 8 तलवार, बम, 5 ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर कटर सहित हथियार बनाने में काम आने वाले कई अन्य औजार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गोलियां बनाने की तैयारी कर रहे थे नाबालिग
दोनों नाबालिग आगे गोलियां बनाने की तैयारी में जुटे थे। धन्वन्तरि नगर चौकी प्रभारी सतीश झारिया ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार बनाने में माहिर हैं फिलहाल वे कट्टा, चाकू और तलवार बना रहे थे, लेकिन आगे चलकर गोलियां बनाने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।