फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Woman dies due to drowning in deep water accident happened while bathing

Anuppur News: गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित राजेंद्र ग्राम थाना एरिया में हादसा हुआ है। हादसे में अवैध खनन से निर्मित खाई में जमा पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Anuppur News Woman dies due to drowning in deep water accident happened while bathing
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसेलकला में गहरे पानी में नहाने के लिए गई हुई महिला की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालने के कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र ग्राम वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने बताया कि परसेलकला में महिला पप्पी पति मुरारी मोगरे उम्र 22 वर्ष जो कि मंगलवार की सुबह नहाने के लिए समीप ही स्थित पत्थर के उत्खनन के बाद उसमें बारिश का पानी भर जाने से बने जल स्रोत में नहाने के लिए गई हुई थी। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जब काफी देर तक महिला घर की ओर नहीं आई तो परिजनों ने खोज खबर लेते हुए मौके पर जाकर के उसकी तलाश शुरू की, जहां कपड़े सहित बाल्टी मौके पर था। लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसके बाद महिला के डूबने की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पानी के अंदर डूबे हुए महिला के शव को बाहर निकालते हुए पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध उत्खनन की वजह से बन गई है खाई
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पत्थर का अवैध उत्खनन शासकीय भूमि पर लगातार किया जा रहा है, जिसके कारण यहां पर खाई बन गई है, जिसमें बारिश का पानी भर जाता है। इसका उपयोग स्थानीय लोग पानी की समस्या की वजह से नहाने और अन्य उपयोग में करते हैं। जहां महिला प्रतिदिन की तरह नहाने के लिए गई हुई थी। लेकिन नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह डूब गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed