{"_id":"65be2997842c12bc2805f2f2","slug":"theft-of-cash-and-groceries-by-cutting-seats-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीट काटकर किराना सामान सहित नगद रुपयों की चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीट काटकर किराना सामान सहित नगद रुपयों की चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Sat, 03 Feb 2024 05:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:25 PM IST
सार
MP News: जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत किराना दुकान का सीट तोड़ते हुए दुकान में रखे हुए किराना सामान सहित नगद रुपए अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए। जिसकी शिकायत पीड़ित व्यापारी के द्वारा बिजुरी थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजुरी थाना क्षेत्र के माइनस तिराहा में स्थित केसरवानी किराना दुकान में शनिवार को अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का सीट तोड़कर वहां रखे हुए किराना सामान सहित नगद रुपये चोरी कर लिए गए। शनिवार की दोपहर जब व्यापारी सत्येंद्र केसरवानी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो चोरी की जानकारी होने पर उसके द्वारा इसकी जानकारी बिजुरी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
40 हजार रुपए का सामान चोरी
व्यापारी के द्वारा बताया गया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे उसके द्वारा दुकान बंद किया गया था, इसके बाद शनिवार को लगभग 12:00 बजे वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा, जहां उसने देखा तो दुकान की सीट को तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा वहां रखे हुए किराना सामान सहित गल्ले में रखे हुए नगद रुपए चोरी कर लिए गए थे। व्यापारी के द्वारा बताया गया कि चोरों के द्वारा लगभग 40 हजार रुपए का किराना सामान एवं नगद रुपए चोरी किया गया है।
विज्ञापन
