{"_id":"6ae4a30bc401ca9179081423","slug":"the-perpetrators-of-the-ganja-smuggling-case-had-a-fake-two-wheeler-number-plate-on-their-car-anuppur-news-c-1-1-noi1222-4888968-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपपुर: गांजा तस्करी में शातिर आरोपियों का कारनामा, कार पर लगा रखा था दोपहिया वाहन का फर्जी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपपुर: गांजा तस्करी में शातिर आरोपियों का कारनामा, कार पर लगा रखा था दोपहिया वाहन का फर्जी नंबर
Fri, 30 Oct 2026 10:41 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:41 PM IST
सार
अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम में पुलिस ने अंचलपुर के पास एक लावारिस कार से 211 किलो 99 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 21.19 लाख रुपये है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और चेचिस-इंजन नंबर मिटाए गए थे। पुलिस फरार आरोपियों और वाहन मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन और जप्त गांजा
विस्तार
अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करी के लिए आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जबकि जांच में सामने आया कि वाहन पर दर्ज सीजी 16 सी ए 9735 नंबर छत्तीसगढ़ में किसी दोपहिया वाहन के नाम पर पंजीकृत है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल कर कार के चेचिस और इंजन नंबर भी मिटा दिए थे। राजेंद्रग्राम पुलिस अब वाहन के वास्तविक मालिक और फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
29 और 30 अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिलने पर राजेंद्रग्राम पुलिस ने ग्राम अंचलपुर के पास घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 16 सीए 9735 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 211 किलो 99 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख 19 हजार 900 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान
विज्ञापन
जांच के दौरान वाहन पर लगी नंबर प्लेट की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह नंबर छत्तीसगढ़ में किसी दोपहिया वाहन के नाम पर पंजीकृत है। वहीं, कार के चेचिस और इंजन नंबर को भी केमिकल के जरिए मिटाया गया था, जिससे वाहन की वास्तविक पहचान सामने न आ सके।
पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल और पर्स जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस वाहन के वास्तविक पंजीयन, उसके मालिक और तस्करी में शामिल फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बडकरे ने बताया कि कार में जो मोबाइल प्राप्त हुआ है उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही वाहन की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
