{"_id":"6702abbf412998404101ac72","slug":"the-employees-of-the-sand-contractor-brutally-beat-up-two-youths-in-anuppur-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई की हद: रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो युवकों को बर्बरता पूर्वक पीटा, वीडियो वायरल; अनूपपुर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई की हद: रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो युवकों को बर्बरता पूर्वक पीटा, वीडियो वायरल; अनूपपुर का मामला
Sun, 06 Oct 2024 08:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:54 PM IST
सार
MP News: अनूपपुर में रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो युवकों के साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई कर डाली। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जिले में रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल होता रहा। जिसमें 10 से 15 रेत ठेकेदार के कर्मचारी डंडे और प्लास्टिक की पाइप हाथ में लिए हुए दो निहत्थे युवकों से मारपीट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के साथ ही रेत ठेकेदार के कर्मचारियों की गुंडागर्दी को लेकर भी लोग आक्रोशित हो रहे हैं और इस पर कार्रवाई की मांग भी तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 19 सितंबर का बताया जा रहा है। जिसमें जिन युवकों के साथ मारपीट की जा रही है ,वह कोतमा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जहां रेत ठेकेदार के कर्मचारी के द्वारा पूर्व में भी युवक की मां से गाली गलौज और मारपीट के आरोप लगे थे। इसके पश्चात दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया था। जहां वह 19 सितंबर को अनूपपुर पेशी गए हुए थे। जहां से लौटने के दौरान पसला रेट स्टॉक के पास ले जाकर रेत कर्मचारी के द्वारा दोनों युवक के साथ डंडे और पाइप से बेरहमी से मारपीट की गई।
विज्ञापन
