फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Police arrested two accused while smuggling drugs

Anuppur News: नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

Tue, 30 Apr 2024 11:30 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 11:30 AM IST
सार

उप निरीक्षक श्यामलाल मरावी ने बताया कि दोनों आरोपी पल्सर बाइक से नशीली दवाएं लेकर आ रहे थे। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ते हुए तलाशी ली गई तो उनके पास से नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police arrested two accused while smuggling drugs
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रामनगर थाना अंतर्गत पुलिस ने अनूपपुर की ओर से नशीली दवा लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी दीपक पाल (39) पिता राकेश पाल निवासी वार्ड नंबर 3 काली बस्ती राजनगर और दुर्गा प्रसाद उर्फ मोहन कोल पिता लालमन कोल (27) वार्ड नंबर 2 न्यू डोला राजनगर के कब्जे से 290 नग टैबलेट जब्त किए गए हैं। साथ ही एक पल्सर मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर थाने के उप निरीक्षक श्यामलाल मरावी ने बताया कि दोनों आरोपियों द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एम क्यू 8137 से अनूपपुर की ओर से नशीली दवाएं लेकर आने की सूचना पर केरहा नाला के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ते हुए तलाशी ली गई। जिनके कब्जे से बड़े पैमाने पर नशीली दवाएं जप्त कर मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed