{"_id":"65a39e6b3523fd061a0e9419","slug":"panic-after-the-knock-of-leopard-in-the-district-headquarters-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: जिला मुख्यालय में तेंदुए की दस्तक के बाद हड़कंप, देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: जिला मुख्यालय में तेंदुए की दस्तक के बाद हड़कंप, देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएफओ
Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:12 PM IST
सार
Anuppur: अनूपपुर जिले में तेंदुए मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इधर, तेंदुआ के दस्तक होने की जानकारी पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी एसके प्रजापति वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कई दिनों से तेंदुए की आहट मिल रही थी, जहां कई ग्रामीणों के मवेशियों का शिकार तेंदुए के द्वारा कर लिया गया था। वहीं शनिवार की रात्रि अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 6 में भी तेंदुआ आ पहुंचा। जिला मुख्यालय में तेंदुए के आने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
बकरी का शिकार करने पहुंचा तेंदुआ
जिला मुख्यालय अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 06 सामतपुर निवासी परमलाल राठौर के बाडी में बने गौशाला जिसमें बकरियां बंधी हुई थी। शनिवार की देर रात हिंसक वन्यप्राणी तेंदुआ को घर की बच्चियों द्वारा बाउंड्री वाल के ऊपर चलता हुआ देखा गया। जिसकी जानकारी लगते ही खबर आग की तरह फैल गई। इधर, तेंदुआ के दस्तक होने की जानकारी पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी एसके प्रजापति वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएफओ ने कहा सतर्क रहे और वन अमले को सूचना दें
वहीं, डीएफओ एसके प्रजापति ने परिजनों एवं अन्य नागरिकों को रात में सतर्कता बरतने तथा निगरानी रखते हुए किसी भी तरह की सूचना मिलने पर वनविभाग को सूचित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
