फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News One person died and two people were seriously injured after being struck by lightning

Anuppur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 17 Jun 2024 08:17 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 08:17 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलसार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Anuppur News One person died and two people were seriously injured after being struck by lightning
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसार में बारिश के दौरान ही तेज आंधी तूफान होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण बृजमोहन कोल पिता गोविंद उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, अनिल कोल पिता मैकू कोल उम्र 25 वर्ष निवासी छीरहिटी थाना खैरहा एवं गोले कोल पिता कमल उम्र 35 वर्ष निवासी जलसार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed