फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   MP News: Youth dies due to elephant attack, villagers attack forest department team, vandalize vehicles

MP News: हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़

Thu, 22 Feb 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 10:55 PM IST
सार

गुरुवार को गोबरी गांव के जंगल से हाथी निकलकर ग्रमीणों के खेतों में लगी गेहूं की फसलों को आहार बना रहा था। तभी ग्रमीणों द्वारा हाथी को भगाने की कोशिश की गई। पर हाथी तेजी से ग्रामीणों की तरफ दौड़ पड़ा। एक युवक को कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
MP News: Youth dies due to elephant attack, villagers attack forest department team, vandalize vehicles
elephant attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। हाथी गेहूं की फसल खराब कर रहा था, जिस पर युवक उसे भगाने पहुंचा था। युवक की लाश दो घंटे तक मौके पर पड़ी रही। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन


बता दें कि घटना ठाकुरबाबा के पास गुरूवार की रात्रि 8 बजे की है। गुरुवार को गोबरी गांव के जंगल से हाथी निकलकर ग्रमीणों के खेतों में लगी गेहूं की फसलों को आहार बना रहा था। तभी ग्रमीणों द्वारा हाथी को भगाने की कोशिश की गई। पर हाथी तेजी से ग्रामीणों की तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान ग्राम पगना के एक युवक को हाथी ने पकड़कर दबा दिया। इससे युवक की स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


कई बार वन विभाग को सूचना देने पर भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा था। अब एक मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इससे टीम जान बचाकर वहां से भाग गई। इस बीच वन परीक्षेत्र अधिकारी जैतहरी के शासकीय वाहन में भी आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी। जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार, अनूपपुर तथा जैतहरी थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल एवं गोबरी गांव में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed