फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   MP News People yearning for water in Bijuri Municipality in Anuppur

सुन लो सरकार: आजादी से अब तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे यहां के आदिवासी, वार्ड के हालात बद से बदतर

Tue, 16 Jan 2024 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 04:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक सात में शामिल बरघाट में आज भी आदिवासी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बूंद-बूंद पानी के लिए वार्ड वासियों को दो किलोमीटर दूर जाने की मजबूरी बनी हुई है।

विज्ञापन
MP News People yearning for water in Bijuri Municipality in Anuppur
बिजुरी नगर पालिका के वार्डवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में बिजुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक सात बरघाट कुडाकु मोहल्ले में आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी यहां रह रहे लोग लगभग 150 वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली जैसी अन्य सभी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क न होने की वजह से वार्ड में आपातकालीन वाहन भी नहीं पहुंच पाते हैं, जिसके कारण पुलिस और एंबुलेंस जैसी सुविधा भी यहां तक नहीं पहुंच पाती है। पानी के लिए यहां पर आज तक हैंडपंप का उत्खनन भी नहीं हो पाया है, जिसके कारण दो किलोमीटर दूर स्थित कुएं से वार्ड वासियों को पानी लाना पड़ता है।

विज्ञापन


आदिवासी परिवारों के लिए अब तक नगर पालिका नहीं उठा पाई कोई कदम
बिजुरी नगर पालिका जो कि जिले की सबसे धनी नगर पालिका है। जहां विकास के लिए पर्याप्त राशि नगर पालिका के पास है। इसके बावजूद यह वार्ड जो कि गांव से भी खराब स्थिति में है। जहां आज तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधा नगर पालिका वार्ड वासियों के लिए उपलब्ध नहीं कर पाई। बरघाट में कोरकु जनजाति के लोग बहुतायत में निवासरत हैं। जो की मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं, जिन्हें आज भी अंधेरे में रहने की मजबूरी बनी है। आज तक यहां विद्युत व्यवस्था भी नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed