फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Jitu Patwari commented on Modi government in Anuppur

MP LS Election: अनूपपुर में जीतू पटवारी बोले- एक करोड़ रोजगार दिलाने का वादा आज तक पूरा नहीं कर पाई मोदी सरकार

Wed, 27 Mar 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

लोकसभा निर्वाचन नामांकन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अनूपपुर पहुंचे। इस दौरान पटवारी ने कहा, एक करोड़ रोजगार दिलाने का वादा आज तक मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Jitu Patwari commented on Modi government in Anuppur
अनूपपुर में जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल संसदीय सीट के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 27 मार्च को कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाल सभा स्थल से पुष्पराजगढ़ विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को ने दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ कलेक्ट्रेट अनूपपुर में नामांकन पत्र जमा कराया। इसके पूर्व कांग्रेस की सभा को जीतू पटवारी सहित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां से नामांकन रैली में रोड शो कर जनता से कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था कि स्विस बैंक की सूची है हमारे पास, जिसमें कांग्रेस का कई नेताओं का पैसा है। वह सूची आज तक नहीं आई। वर्तमान में ईडी तथा सीबीआई के छापे में 50 नेताओं के ऊपर कार्रवाई की गई। न्यू इंडिया के बहाने देश में कैसे कब्जा किया जाए, न्यू इंडिया में केजरीवाल को अंदर कर दिया गया, मोहन यादव के कार्यकाल में महिलाओं के ऊपर अपराध का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश का कोई विभाग ऐसा नहीं है, जहां करप्शन नहीं है।
विज्ञापन


सुख-दुख में नहीं पहुंचती सांसद, घर बैठाओ
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि शहडोल से हिमाद्री हमारी सांसद हैं, प्रदेश की बेटी हैं पर पिछले पांच साल में हिमाद्री किसके-किसके गांव आईं, किसी ने संसद भवन में संसद का पांच साल में एक बार भी सदन में खड़े होकर बोलते टीवी पर आई हो तो बता दो। किसी के सुख-दुख में कभी नहीं गईं, जब कहीं नहीं दिखती ऐसी सांसद को अब घर भेजने की तैयारी करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासियों के ऊपर होता है अत्याचार
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, यह चुनाव उन शक्तियों के खिलाफ हम लोग लड़ रहे हैं, जिन्होंने सामाजिक समरसता भाई चारा को नष्ट करने का काम पिछले 10 साल से कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश को बर्बादी की ओर धकेलना का काम किया जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है। मोदी ने 2013 में एक करोड़ लोगों को रोजगार की बात की थी, आज भी युवा नौकरी की तलाश में राज्यों की ओर पलायन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 18 साल से भाजपा की सरकार शिवराज के नेतृत्व में और तत्कालीन मुख्यमंत्री महाघोटाले का प्रदेश बना दिया गया। यह वहीं विन्ध्य प्रदेश भाजपा की सरकार है, जहां आदिवासियों पर अत्याचार होता है, उनके ऊपर पेशाब किया जाता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- प्रदेश में नहीं 24 घंटे बिजली उपलब्ध हुई तो दे दूंगा इस्तीफा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जब सरकार में थी तो मनरेगा बना लोगों को मजदूरी मिली, अब जब से मोदी सरकार बनी है तो मोदी के गारंटी में लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। देश में दबाव बनाकर बड़ी-बड़ी कंपनियों से लूटपाट हो रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, अगर आज हम सब लोगों ने मिलकर आवाज नहीं उठाया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। यहां कोलमाइंस में नौकरियां बंद हैं, क्या यहां के सांसद ने नौकरी दिलाया। भूमि अधिग्रहण किया जा रहा और मुआवजा नहीं दिया जा रहा, यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर पलायन करना पड़ता है।

भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए कि यहां के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। प्रचार-प्रसार पोस्ट गांव-गांव में दिख जायेगा, परंतु गांव में सड़क का अभाव आज भी है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए आज तक नहीं मिला। 24 घंटे अगर प्रदेश की मजरे व टोले बिजली मिलती होगी तो मैं आज ही नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दूंगा। भाजपा का 400 पार यह तो जुमला है, यह तो 200 पार नहीं होगा।

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में हुआ नामांकन दाखिला और आमसभा
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ अनूपपुर स्मार्ट सिटी से नामांकन रैली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर शहडोल सांसद भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल शैतन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा
उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया, देश यह समझ चुका है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। यह चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य बचाने का चुनाव है, आज सभी लोग इस चीज को समझ चुके हैं। जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वह भारत को मजबूत कर रहे हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पक्का मकान, फ्री उपचार, अच्छी सड़कें, रेलवे लाइन का विस्तार, स्टेशनों का कायाकल्प, अनुच्छेद-370, राम मंदिर निर्माण, कश्मीर समस्या का समाधान जैसे अनेक कार्य जनहित में करेंगे। कांग्रेस की सरकार देश को दीमक की तरह खोखला कर रही थी। भाजपा सरकार आने के बाद देश के अंदर गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई, जिसका लाभ गरीब, युवा, महिला और किसान सहित हर वर्ग को मिला।

सुशासन के दम पर पांचवें नंबर पर अर्थव्यवस्था
कांग्रेस सरकार में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी। देश में भाजपा सरकार बनने के बाद लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों एवं सुशासन के दम पर आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। 2047 में हमारा देश आर्थिक रूप से महाशक्ति बनेगा। राम मंदिर का विरोध करने वाले का आज उन्हीं के दल के लोग उन्हें अलविदा कह रहे हैं। धर्म का संरक्षण हम नहीं करेंगे तो लोगों की आस्था को चोट पहुंचेगी। शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगात भाजपा सरकार में दी गई। मेडिकल कॉलेज, नागपुर ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प, पासपोर्ट कार्यालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किया गया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से की।


सांसद एवं मंत्री ने किया सभा को संबोधित
नामांकन रैली के लिए आयोजित आमसभा को उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, शहडोल सांसद भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने सभा को संबोधित किया और सभी लोगों ने उपस्थित आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील की। सभी लोगों ने संकल्प लिया, एक बार फिर मोदी सरकार। कार्यक्रम में कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष अजय सराफ एवं उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार के अलावा कई पार्षद एवं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को अलविदा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed