फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Makar Sankranti in Amarkantak 75 thousand devotees wished for salvation by taking bath in Narmada

Anuppur News: अमरकंटक में मकर संक्रांति पर 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया मां नर्मदा में स्नान, मोक्ष की कामना की

Tue, 14 Jan 2025 08:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 08:15 PM IST
सार

नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित सुनील प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इस दिन नर्मदा स्नान करने से भक्तों को पुण्य प्राप्त होता है। इसे शुभ कार्यों की शुरुआत का दिन माना जाता है।

विज्ञापन
Makar Sankranti in Amarkantak 75 thousand devotees wished for salvation by taking bath in Narmada
नर्मदा नदी में स्नान के पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

विस्तार

तीर्थराज नगरी अमरकंटक में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों, जैसे कुंड, रामघाट और पुष्कर में स्नान कर मोक्ष की कामना की। ठंड के बावजूद लोगों की आस्था दृढ़ बनी रही और उन्होंने तिल और दीपदान के साथ पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
विज्ञापन


नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित सुनील प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इस दिन नर्मदा स्नान करने से भक्तों को पुण्य प्राप्त होता है। इसे शुभ कार्यों की शुरुआत का दिन माना जाता है। श्रद्धालु यहां स्नान के साथ दान-पुण्य कर अपने जीवन को धन्य मानते हैं। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में विशेष अनुष्ठान और हवन-पूजन का आयोजन हुआ। साथ ही, कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


श्रद्धालु अत्यंत उत्साह के साथ पर्व मनाते नजर आए। दूर-दराज से आए लोगों ने इस पवित्र नगरी में स्नान और दर्शन कर अपने जीवन को धन्य माना। एक श्रद्धालु ने कहा कि वह हर साल मकर संक्रांति पर अमरकंटक आते हैं और नर्मदा स्नान और मंदिर दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। इस प्रकार, अमरकंटक में मकर संक्रांति के पर्व पर आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडवाना समाज ने निकाला जुलूस
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अमरकंटक में गोंडवाना समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय के समीप से भव्य रैली निकाली। गाजे-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जयघोष के नारे लगाए। इस रैली में गोंडवाना समाज के लोग नाचते-गाते और झूमते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के समापन के बाद नवोदय विद्यालय के समीप विशाल मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में समाज के सभी प्रमुख लोगों ने दादा हीरा सिंह मरकाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

 

नर्मदा नदी में स्नान के पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

 

नर्मदा नदी में स्नान के पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed