{"_id":"671663ce235d58817f082ac3","slug":"anuppur-news-school-principal-molested-a-student-case-registered-on-complaint-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: विद्यालय प्राचार्य ने छात्रा से की छेड़खानी, शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: विद्यालय प्राचार्य ने छात्रा से की छेड़खानी, शिकायत पर मामला दर्ज
Mon, 21 Oct 2024 07:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक विद्यालय प्राचार्य पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य के द्वारा कई छात्राओं के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत पर विद्यालय प्राचार्य के विरुद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले के संबंध में शिकायत कर्ता छात्र ने शिकायत में उल्लेखित कर बताया कि 18 जून को विद्यालय के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव के द्वारा छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया गया।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक, जब वह प्राचार्य के पास पहुंची तो वह उसके शरीर के अंग को गलत तरीके से छूने लगे। इसके साथ ही उसका फोटो खींचने की बात कहने के साथ ही छात्र का मोबाइल मांगने लगे। इसके बाद घबराई हुई छात्रा ने इस बात की जानकारी तब किसी को नहीं दी। कुछ दिनों के बाद प्राचार्य के द्वारा फिर से मुलाकात होने पर यह कहा कि दोबारा फिर क्यों नहीं आई। इसके पश्चात विद्यालय प्राचार्य के द्वारा लगातार गलत नीयत से की जा रही बात और शरीर को स्पर्श किए जाने की जानकारी छात्रा ने अपने क्लॉस के अन्य छात्राओं को दी।
विज्ञापन
चार छात्राओं ने बताया कि अक्सर प्राचार्य उनके साथ भी ऐसी ही हरकत करते हैं। इसके पश्चात पीड़ित छात्राओं के द्वारा इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी गई। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराए जाने के पश्चात जैतहरी पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी करने वाले प्राचार्य संजय श्रीवास्तव के विरुद्ध धारा-354 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 9-10 तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले पर सहायक आयुक्त के द्वारा छेड़खानी वालों करने वाले विद्यालय प्राचार्य को पुष्पराजगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
