{"_id":"65b7accf5fd39461f00c3314","slug":"anuppur-news-five-buffaloes-died-due-to-electric-shock-live-wire-was-laid-for-wild-animals-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: करंट लगने से पांच भैंसों की मौत, जंगली जानवरों के लिए बिछाई गई थी करंटयुक्त तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: करंट लगने से पांच भैंसों की मौत, जंगली जानवरों के लिए बिछाई गई थी करंटयुक्त तार
Mon, 29 Jan 2024 07:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाई गई करंट की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौत हो गई। मामला अमरकंटक वन एरिया का है।
विज्ञापन
पांच भैंसों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अनूपपुर में वन परिक्षेत्र अमरकंटक अंतर्गत जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले के संबंध में बताया गया कि नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक एक में जंगलों से लगे हुए आमाखोली डैम में अमरलाल यादव की भैंस पानी पीने के लिए गई हुई थी। जहां जलेश्वर निवासी तुलसी यादव के द्वारा अमरलाल यादव को सूचना देते हुए बताया गया कि उनकी पांच भैंस की मौत जंगल में करंट की चपेट में आने से हो गई है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग छह सौ मीटर से ज्यादा दूर तक बिजली के खंभे से जीआई तार द्वारा करंट फैलाकर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
इसी क्षेत्र के आसपास कुछ वर्ष पहले भी करंट से भालू की भी मौत हुई थी, जिसे फॉरेस्ट विभाग द्वारा कार्रवाई कर अपराधियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। मवेशी मालिक अमरलाल यादव ने वन परिक्षेत्राधिकारी वन परिक्षेत्र अमरकंटक, थाना अमरकंटक, नगर परिषद अमरकंटक और बिजली विभाग कार्यालय को भी इस घटना की जानकारी दी है। इस मामले पर प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश सिंह पाटले ने कहा कि मौका स्थल का मुआयना कर जांच में लिया गया है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
