{"_id":"6596c2589543686d48043ba5","slug":"anuppur-news-elephant-vandalized-three-houses-in-pacharipani-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: पचरीपानी में हाथी ने तीन घरों में की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: पचरीपानी में हाथी ने तीन घरों में की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई
Thu, 04 Jan 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:06 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के पचरीपानी में हाथी ने तीन घरों में जमकर तोड़फोड़ की। हाथी के आते ही ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हाथी ने तीन घरों में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत लखनपुर के पचरीपानी टोला में हाथी ने तीन घरों को नुकसान पहुंचाते हुए वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखें अनाज को अपना आहार बना लिया। इसके पश्चात किसी तरह ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हाथी ने अनूप सिंह पिता भुरसू सिंह, गंगीबाई पति स्वर्गीय मनोज सिंह, धौसा सिंह पिता स्वर्गीय देमान सिंह के घरों को तोड़कर घर के अंदर रखे अनाज व सामान को अपना आहार बनाते हुए घोघराटोला से लखनपुर-खोलइया मुख्य मार्ग को पार कर दुधमनिया, बांका होकर गोवरी गांव के निवासी कामता प्रसाद राठौर के घर में तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन
अनूपपुर तहसीलदार के निर्देश के बाद भी लखनपुर पटवारी घटना के 24 घंटे के मध्य भी गरीबों के घरों में हाथी द्वारा किए गए नुकसान को देखने व कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचे, जिससे स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के द्वारा क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के कार्य में की जा रही लापरवाही पर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
