फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Elephant vandalized three houses in Pacharipani

Anuppur News: पचरीपानी में हाथी ने तीन घरों में की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई

Thu, 04 Jan 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के पचरीपानी में हाथी ने तीन घरों में जमकर तोड़फोड़ की। हाथी के आते ही ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Anuppur News Elephant vandalized three houses in Pacharipani
हाथी ने तीन घरों में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत लखनपुर के पचरीपानी टोला में हाथी ने तीन घरों को नुकसान पहुंचाते हुए वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही वहां रखें अनाज को अपना आहार बना लिया। इसके पश्चात किसी तरह ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


हाथी ने अनूप सिंह पिता भुरसू सिंह, गंगीबाई पति स्वर्गीय मनोज सिंह, धौसा सिंह पिता स्वर्गीय देमान सिंह के घरों को तोड़कर घर के अंदर रखे अनाज व सामान को अपना आहार बनाते हुए घोघराटोला से लखनपुर-खोलइया मुख्य मार्ग को पार कर दुधमनिया, बांका होकर गोवरी गांव के निवासी कामता प्रसाद राठौर के घर में तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन


अनूपपुर तहसीलदार के निर्देश के बाद भी लखनपुर पटवारी घटना के 24 घंटे के मध्य भी गरीबों के घरों में हाथी द्वारा किए गए नुकसान को देखने व कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचे, जिससे स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के द्वारा क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के कार्य में की जा रही लापरवाही पर आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed