{"_id":"659405a630613076b90a26e5","slug":"anuppur-news-drivers-stopped-the-vehicle-of-shahdol-mp-himadri-singh-on-badra-national-highway-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: बदरा नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों ने शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के वाहन को रोका, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: बदरा नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों ने शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के वाहन को रोका, जमकर की नारेबाजी
Tue, 02 Jan 2024 06:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:16 PM IST
सार
बदरा नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों ने शहडोल सांसद के वाहन को रोक लिया। इस दौरान शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का घेराव कर सरकार की तानाशाही के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सांसद हिमाद्री सिंह के वाहन को रोका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले में एक जनवरी से हिट एंड रन मामले में सरकार द्वारा लाए गए नए कानून का लगातार वाहन चालकों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाकर विरोध जताया जा रहा है। जहां मंगलवार को शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह जो कि किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेशनल हाइवे से कोतमा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बदरा नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों ने शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन
वाहन चालकों के द्वारा नेशनल हाइवे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के पहुंचने पर वाहन चालकों ने अपनी समस्या उन्हें बताई, जिस पर सांसद ने कहा कि मैं आप सभी की बात ऊपर तक पहुंचाऊंगी, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी।
विज्ञापन
सांसद के सामने लगाए सरकार की तानाशाही के नारे
नेशनल हाइवे पर बदरा में वाहन चालकों के द्वारा सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। उस दौरान पुलिस वहां पहले से उपस्थित थी। वाहन चालकों ने अपनी समस्या सांसद को बताई, इसके बाद वाहन चालकों ने सरकार की तानाशाही के विरोध में सांसद के सामने ही नारेबाजी की। कुछ समय तक लोगों से बातचीत करने के बाद सांसद वहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
