फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Congress got a shock in Anuppur before nomination, two councilors took membership of BJP

Anuppur News: अनूपपुर में कांग्रेस को नामांकन से पहले लगा झटका, दो पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता

Thu, 28 Mar 2024 01:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों का भाजपा में जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अनूपपुर में कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन से कुछ घंटों पहले ही दो पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। 



विज्ञापन
Anuppur News: Congress got a shock in Anuppur before nomination, two councilors took membership of BJP
अनूपपुर में दो कांग्रेस पार्षदों ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन से कुछ घंटे पूर्व ही कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही दो कांग्रेस पार्षद एवं दो निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के बिजुरी स्थित कार्यालय में कांग्रेस के जिला महामंत्री मुकेश शुक्ला एवं उनकी पत्नी तथा वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही कांग्रेस सेवा दल के कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष शिव लखन शुक्ला भी भाजपा में चले गए हैं। वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय पार्षद शालिनी विवेक द्विवेदी तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति बालकिशन ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।

विज्ञापन

 

आज अनूपपुर दौरे पर हैं प्रदेश अध्यक्ष पटवारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनूपपुर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ा  है। लोकसभा नामांकन के लिए जीतू पटवारी कांग्रेस के उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह के नामांकन के लिए अनूपपुर पहुंच रहे हैं। इससे पहले ही कांग्रेस के जिला महामंत्री तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने भाजपा की सदस्यता ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed