{"_id":"6615326e6deb04ff920fd187","slug":"anuppur-innocent-child-playing-outside-house-dies-after-being-crushed-by-drunk-tractor-driver-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: घर के बाहर खेल रहे मासूम को शराबी ट्रैक्टर चालक के कुचलने से मौत, राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: घर के बाहर खेल रहे मासूम को शराबी ट्रैक्टर चालक के कुचलने से मौत, राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र की घटना
Tue, 09 Apr 2024 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2024 05:50 PM IST
सार
घर के बाहर खेल रहे मासूम को शराबी ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क किनारे खेल रहे दस वर्षीय मासूम की शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहे युवक ने कुचलकर जान ले ली। घटना राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत ग्राम बेंदी की है। मृत बच्चे का नाम सुमित कुमार पिता संजू कुमार धारवे निवासी आमाचुवा जिला डिंडौरी है, जो अपनी नानी के घर आया हुआ था। इस मामले में आरोपित ट्रैक्टर चालक नंदकुमार धुर्वे 32 वर्ष निवासी बेंदी है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्राम पंचायत बेंदी में स्टापडैम का निर्माण कार्य हो रहा है। यहां पानी की जरूरत होने पर ट्रैक्टर द्वारा टैंकर लाने के लिए नंदकुमार धुर्वे को भेजा गया था। नंद कुमार बहुत अधिक शराब पी रखी थी, जो ट्रैक्टर चलाते समय वहां पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था और बस्ती से गुजरते समय मासूम के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। ट्रैक्टर ग्राम मोहदी निवासी तीरथ पवार की है। बताया गया कि घटना स्थल के पास कुछ और बच्चों के साथ मासूम सुमित भी खेल रहा था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को लहराते हुए आ रहे देख अन्य बच्चे भाग निकले, लेकिन घर के किनारे खड़ा सुमित जब तक घर के अंदर जा पाता ट्रैक्टर घर की दीवार के पास आकर उसे चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास एवं घर के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बालक को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ रवाना हुए। लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
तीन किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा अनूपपुर नगर के पुरानी बस्ती में मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से तीन किलो गांजा सहित नकद रुपये जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद जैन के द्वारा बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में गांजा का विक्रय किए जाने की सूचना मिलने पर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। जहां टीम के द्वारा सुनील कहार उर्फ शेरा पिता स्वर्गीय मुरारीलाल कहार उम्र करीब 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14, पुरानी बस्ती अनूपपुर से कागज के कार्टून में रख कर ले जा रहे तीन किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 36,000 रुपये एवं मादक पदार्थ गांजा के क्रय-विक्रय से प्राप्त 70 हजार 500 रुपये नकदी के साथ पकड़ा गया।
इस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुनील कहार का पुलिस रिमांड लिया, जाकर मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवार ने अनूपपुर नगर में मादक पदार्थ गांजा का अवैध कारोबार करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए टीआई कोतवाली और उनकी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
